जीव जनन कैसे करते हैं? - How Do Organisms Reproduce?


1. जीवों द्वारा अपनी जाति या वंश की निरंतरता बनाए रखने के लिए अपने जैसे नए जीव पैदा करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
 

(A) श्वसन (B) पोषण (C) जनन (Reproduction) (D) उत्सर्जन

  उत्तर: (C) जनन (Reproduction)

2. जीव की जनन क्षमता शरीर में उपस्थित किस अणु के कारण होती है? 

(A) आर०एन०ए० (RNA) (B) डी०एन०ए० (DNA) (C) ए०टी०पी० (ATP) (D) प्रोटीन

उत्तर: (B) डी०एन०ए० (DNA)

3. डी०एन०ए० (DNA) का पूरा नाम क्या है? 

(A) डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (B) डाइबोन्यूक्लिक एसिड

 (C) डीऑक्सीन्यूक्लिक एसिड (D) राइबोन्यूक्लिक एसिड 

उत्तर: (A) डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड

4. जनन के दौरान माता-पिता से संतानों में क्या वंशागत होते हैं? 

A) केवल शारीरिक आकार (B) आनुवंशिक लक्षण (C) उपार्जित लक्षण (D) बीमारियां 

उत्तर: (B) आनुवंशिक लक्षण

5. संतानों में आने वाली 'विभिन्नताएँ' (Variations) किसका मुख्य आधार होती हैं? 

(A) शारीरिक कमजोरी का (B) जैविक विकास (Evolution) का 

(C) पर्यावरण प्रदूषण का (D) शारीरिक बीमारियों का 

उत्तर: (B) जैविक विकास (Evolution) का

6. क्या प्रजनन में डी०एन०ए० (DNA) की प्रतिकृति (copy) बनने की प्रक्रिया 100% यथार्थ (सटीक) होती है? 

(A) हाँ, हमेशा (B) नहीं, यह पूरी तरह यथार्थ नहीं होती 

(C) केवल पौधों में यथार्थ होती है (D) केवल जंतुओं में यथार्थ होती है 

उत्तर: (B) नहीं, यह पूरी तरह यथार्थ नहीं होती

7. प्रोटीन संश्लेषण के लिए सूचनाएँ कहाँ विद्यमान होती हैं? 

(A) कोशिका झिल्ली में (B) डी०एन०ए० (DNA) में (जो केंद्रक में होता है) 

(C) लाइसोसोम में (D) रिक्तिका में 

उत्तर: (B) डी०एन०ए० (DNA) में (जो केंद्रक में होता है)

8. यदि डी०एन०ए० में विद्यमान सूचना बदल जाए, तो इसका क्या परिणाम होगा? 

(A) प्रोटीन वही रहेगा (B) जीव की मृत्यु हो जाएगी 

(C) प्रोटीन बदल जाएगा और शारीरिक अभिकल्प (बनावट) में विविधता आएगी (D) कोशिका नष्ट हो जाएगी

  उत्तर: (C) प्रोटीन बदल जाएगा और शारीरिक अभिकल्प (बनावट) में विविधता आएगी

9. डी०एन०ए० (DNA) प्रतिकृति बनने के साथ-साथ और किसका सृजन होता है? 

(A) दूसरी कोशिकीय संरचनाओं का (B) नए अंगों का 

(C) नए ऊतकों का (D) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर: (A) दूसरी कोशिकीय संरचनाओं का

10. जब जनन प्रक्रम में दो विभिन्न जीव भाग लेते हैं, तो क्या होता है? 

(A) कोई बदलाव नहीं होता (B) विभिन्नताओं के नए संयोजन उत्पन्न होते हैं 

(C) जीव की उम्र कम हो जाती है (D) डी०एन०ए० नष्ट हो जाता है 

उत्तर: (B) विभिन्नताओं के नए संयोजन उत्पन्न होते हैं

11. जीवों के पारितंत्र (ecosystem) में निकेत (niche) के स्थायित्व का सीधा संबंध किससे है? 

(A) श्वसन से (B) उत्सर्जन से (C) पाचन से (D) जनन से 

उत्तर: (D) जनन से

12. जीवों के नियंत्रण से बाहर होने वाले निकेत (niche) में उग्र परिवर्तन का कारण क्या हो सकता है? 

(A) वैश्विक ऊष्मीकरण (Global warming) (B) समुद्र के जल स्तर में परिवर्तन 

(C) उल्का पिण्ड का पृथ्वी से टकराना (D) उपरोक्त सभी 

उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

13. निकेत में अचानक उग्र परिवर्तन आने पर किसी प्रजाति की समष्टि (population) पर क्या प्रभाव पड़ सकता है? 

(A) उनकी संख्या तेजी से बढ़ेगी (B) समूल विनाश संभव है 

(C) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा (D) वे तुरंत नए वातावरण के अनुकूल हो जाएंगे 

उत्तर: (B) समूल विनाश संभव है

14. समष्टि (Population) के 'समूल विनाश' से बचने की संभावना कब होती है? 

(A) जब सभी जीव एक समान हों (B) जब जीवों में कुछ विभिन्नता (Variation) हो 

(C) जब जीवों का आकार बहुत बड़ा हो (D) जब जीव अधिक भोजन करें 

उत्तर: (B) जब जीवों में कुछ विभिन्नता (Variation) हो

15. यदि वैश्विक ऊष्मीकरण के कारण जल का तापमान अचानक अत्यधिक बढ़ जाए, तो कौन से जीवाणु जीवित रहेंगे? 

(A) जो ठंडे पानी में रहते हैं (B) जिनमें गर्मी को सहन कर सकने की विभिन्नता होगी 

(C) जो आकार में सबसे छोटे होंगे (D) सभी जीवाणु जीवित रहेंगे 

उत्तर: (B) जिनमें गर्मी को सहन कर सकने की विभिन्नता होगी

16. किसी भी स्पीशीज़ (Species) की उत्तरजीविता बनाए रखने के लिए क्या आवश्यक है?

(A) एकरूपता (B) विभिन्नताएँ (Variations) (C) कम प्रजनन दर (D) पर्यावरण का पूरी तरह स्थिर रहना 

उत्तर: (B) विभिन्नताएँ (Variations)

17. क्या विभिन्नता (Variation) किसी एक अकेले जीव (Individual/व्यष्टि) के जीवित रहने के लिए आवश्यक है? 

(A) हाँ, बहुत आवश्यक है (B) नहीं, यह व्यष्टि के लिए आवश्यक नहीं है, बल्कि स्पीशीज़ के लिए लाभदायक है (C) केवल जंतुओं में आवश्यक है (D) केवल पौधों में आवश्यक है 

उत्तर: (B) नहीं, यह व्यष्टि के लिए आवश्यक नहीं है, बल्कि स्पीशीज़ के लिए लाभदायक है

18. जैव-रासायनिक प्रक्रियाओं के कारण डी०एन०ए० (DNA) की प्रतिकृति में क्या उत्पन्न होता है? 

(A) ऊर्जा (B) विभिन्नता (C) रोग (D) कार्बन डाइऑक्साइड 

उत्तर: (B) विभिन्नता

19. प्रत्येक जीवधारी का पृथ्वी पर जन्म लेने के बाद क्या निश्चित होता है? 

(A) उसका आकार (B) उसका वजन (C) उसका एक निश्चित जीवनकाल (D) उसकी बुद्धिमत्ता 

उत्तर: (C) उसका एक निश्चित जीवनकाल

20. जनन द्वारा संतानों का अपने जनकों (माता-पिता) के समान दिखने का मुख्य कारण क्या है? 

(A) एक ही पर्यावरण में रहना (B) समान भोजन करना 

(C) डी०एन०ए० द्वारा आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति (D) एक साथ रहना 

उत्तर: (C) डी०एन०ए० द्वारा आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.