Acids Bases and Salts Notes Class 10 Hindi Medium (PDF + Important Questions)

🔬 Introduction

“अगर आप class 10 science chapter 2 acids bases and salts notes in hindi खोज रहे हैं…”

Acids, Bases and Salts Class 10 Hindi Handwritten Notes PDF
DLP Institute में आपका स्वागत है 😊
यहाँ आपको कक्षा 10 विज्ञान के सभी chapters के आसान और समझने योग्य हिंदी नोट्स मिलते हैं।

इस पोस्ट में हम अम्ल, क्षार और लवण (Acids, Bases and Salts) अध्याय को विस्तार से समझेंगे, जो बोर्ड परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस chapter में आपको definitions, properties, reactions, pH scale और daily life applications पूरी detail में मिलेंगे।


👉 साथ ही, आप नीचे दिए गए लिंक से FREE handwritten हिंदी notes PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं 👇
📥 Download PDF:

  1. अम्ल, क्षार एवं लवण परिचय
  2. अम्ल और उनकी अवधारणाएँ
  3. क्षारक की आरहीनियस अवधारणा
  4. pH पैमाना एवं गणनाएँ
  5. दैनिक जीवन में pH की उपयोगिता
  6. लवण (Salts)
  7. साधारण लवण (नमक)
  8. सोडियम हाइड्रॉक्साइड (कॉस्टिक सोडा)
  9. विरंजक चूर्ण और बेकिंग सोडा
  10. धावन सोडा (Washing Soda)
  11. प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं क्रिस्टलन का जल

👉Acids Bases and Salts Video



👉रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण hand written note pdf👈

🧪 अम्ल (Acids) क्या होते हैं?

अम्ल वे पदार्थ होते हैं जो पानी में घुलकर H⁺ आयन उत्पन्न करते हैं।

अम्ल प्रकृति के आधार पर दो प्रकार के होते है -

1. प्रबल अम्ल  2. दुर्बल अम्ल 

strang acid vs Weak acid
1. प्रबल अम्ल - जल मे घोलने पर पूरा आयनित हो जाते है 

✔️ उदाहरण:

  • HCl (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल)
  • H₂SO₄ (सल्फ्यूरिक अम्ल)
  • HNO₃ (नाइट्रिक अम्ल)
1. दुर्बल  अम्ल - जल मे घोलने पर पूरा आयनित नहीं होते है 

✔️ उदाहरण:

  • HCOOH ( फॉर्मिक अम्ल )
  • CH3COOH ( एथेनॉइक अम्ल )

⭐ अम्ल के गुण:

  • स्वाद में खट्टे होते हैं 
  • नीले लिटमस को लाल कर देते हैं 
  • धातुओं के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस बनाते हैं 

⚗️ अभिक्रिया:

  • धातु + अम्ल → लवण + हाइड्रोजन
  • Zn + 2HCl → ZnCl₂ + H₂

🧼 क्षार (Bases) और क्षारीय (Alkalis)

क्षार वे पदार्थ होते हैं जो जल में घुलकर OH⁻ आयन देते हैं।

✔️ उदाहरण:

  • NaOH
  • KOH
  • Ca(OH)₂

⭐ गुण:

  • स्वाद में कड़वे होते हैं 
  • लाल लिटमस को नीला कर देते हैं 
  • छूने पर फिसलन देते हैं 

litmus test
⚗️ लवण (Salts) क्या होते हैं?

अम्ल और क्षार की अभिक्रिया से बनने वाले पदार्थ को लवण कहते हैं।

✔️ अभिक्रिया:

अम्ल + क्षार → लवण + जल
HCl + NaOH → NaCl + H₂O

📊 pH स्केल

ph scale

  • pH स्केल एक ऐसी माप है जिसका उपयोग किसी पदार्थ की अम्लीय (Acidic) या क्षारीय (Basic) प्रकृति को जानने के लिए किया जाता है।
  • pH का पूरा नाम “Power of Hydrogen” होता है।
  • pH स्केल की खोज Soren Peder Lauritz Sorensen ने वर्ष 1909 में की थी।
  • वे एक डेनिश (Denmark के) रसायनज्ञ थे जिन्होंने सबसे पहले pH की concept दी।
  • pH स्केल की range 0 से 14 तक होती है।
  • 0–6 → अम्लीय
  • 7 → उदासीन
  • 8–14 → क्षारीय

📌 उदाहरण:

pH स्केल

⚡ अम्ल, क्षार और लवण के उपयोग

🧪अम्ल (Acids) के उपयोग

🍋 1. खाद्य पदार्थों में

  • सिट्रिक अम्ल (नींबू में) खाने को खट्टा बनाता है ।
  • एसीटिक अम्ल (सिरका) खाने को सुरक्षित रखने में मदद करता है ।

💊 2. औषधि (Medicines)

  • कुछ दवाइयों में अम्ल का उपयोग होता है ।
  • पेट की समस्याओं के इलाज में अम्ल का संतुलन जरूरी होता है ।

🧴 3. बैटरी में

  • सल्फ्यूरिक अम्ल / तेजाब  (H₂SO₄) का उपयोग कार बैटरी में किया जाता है 

🏭 4. उद्योगों में

  • उर्वरक (Fertilizers) बनाने में ।
  • रसायन और रंग (Dyes) बनाने में ।

🧼 क्षार (Bases) के उपयोग

🧽 1. साबुन और डिटर्जेंट

  • सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) का उपयोग साबुन बनाने में होता है ।

🪥 2. टूथपेस्ट

  • टूथपेस्ट क्षारीय होता है, जो मुँह के अम्ल को neutral करता है ।

🧻 3. कागज और वस्त्र उद्योग

  • कागज और कपड़े बनाने में क्षार का उपयोग होता है ।

🧪 4. सफाई में

  • क्षार का उपयोग टॉयलेट और फर्श साफ करने में किया जाता है 

🧂 लवण (Salts) के उपयोग

🍽️ 1. खाने में

  • सोडियम क्लोराइड (NaCl) यानी नमक खाने में उपयोग होता है ।

🧁 2. बेकिंग में

  • बेकिंग सोडा (NaHCO₃) केक और ब्रेड बनाने में उपयोग होता है ।

🧼 3. कपड़े धोने में

  • वॉशिंग सोडा (Na₂CO₃) का उपयोग कपड़े साफ करने में होता है ।

🏗️ 4. निर्माण कार्य में

  • प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) मूर्ति और डिजाइन बनाने में उपयोग होता है ।

💧 5. पानी को शुद्ध करने में

  •  सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला लवण है फिटकरी (Aluminium Sulphate - Al₂(SO₄)₃)

🧪 उदासीनीकरण अभिक्रिया (Neutralization Reaction)

Neutralization Reaction


उदासीनीकरण अभिक्रिया एक महत्वपूर्ण रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें एक अम्ल (Acid) और एक क्षार (Base) आपस में अभिक्रिया करके लवण (Salt) और जल (Water) बनाते हैं।

🔹 परिभाषा (Definition)

जब अम्ल और क्षार आपस में प्रतिक्रिया करके लवण और जल बनाते हैं, तो इस अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।

👉 सामान्य रूप:
Acid + Base → Salt + Water

🔹 उदाहरण (Example)

HCl + NaOH → NaCl + H₂O

👉 यहाँ:

  • HCl = अम्ल
  • NaOH = क्षार
  • NaCl = लवण
  • H₂O = जल

🔹 प्रक्रिया (Process)

  1. अम्ल से H⁺ आयन निकलते हैं
  2. क्षार से OH⁻ आयन निकलते हैं
  3. H⁺ + OH⁻ → H₂O (जल बनता है)

🔹 दैनिक जीवन में उपयोग (Uses in Daily Life)

  • अम्लता (Acidity) में एंटासिड लिया जाता है
  • मिट्टी की अम्लता को ठीक करने के लिए चूना (lime) डाला जाता है
  • कीड़े के काटने पर बेसिक दवा लगाई जाती है

🔹 महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)

  • यह एक उष्माक्षेपी (Exothermic) अभिक्रिया है
  • इसमें हमेशा Salt और Water बनते हैं
  • pH लगभग 7 के पास हो जाता है

🧪 महत्वपूर्ण यौगिक

1. फिटकरी (Alum)

सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला लवण है फिटकरी (Aluminium Sulphate - Al₂(SO₄)₃)

✔️ इसका उपयोग कैसे होता है?

  • फिटकरी पानी में मिलाने पर गंदगी के छोटे-छोटे कणों को इकट्ठा (coagulate) कर देती है ।
  • ये कण भारी होकर नीचे बैठ जाते हैं ।
  • ऊपर साफ पानी मिल जाता है ।

👉 इस प्रक्रिया को Coagulation कहते हैं।

🧂 2. ब्लीचिंग पाउडर (Bleaching Powder)

कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड (CaOCl₂)

✔️ उपयोग:

  • पानी में मौजूद कीटाणुओं (germs) को मारता है
  • पानी को कीटाणु रहित (disinfect ) करता है 

🧼 3. धावन सोडा (Washing Soda)

✔️ रासायनिक नाम:

सोडियम कार्बोनेट डेकाहाइड्रेट

✔️ रासायनिक सूत्र:

Na₂CO₃·10H₂O

⚗️ निर्माण (Preparation)

धावन सोडा का निर्माण बेकिंग सोडा को गर्म करने (Heating) से किया जाता है:

2NaHCO₃ → Na₂CO₃ + CO₂ + H₂O

⭐ गुण (Properties)

  • सफेद रंग का क्रिस्टलीय ठोस
  • पानी में घुलनशील
  • क्षारीय प्रकृति का होता है

⚡ उपयोग (Uses)

🧽 कपड़े धोने में

डिटर्जेंट और washing powder में उपयोग होता है

🏭 उद्योगों में

काँच, साबुन और कागज बनाने में

💧पानी को नरम बनाने में

Hard water को soft करने में उपयोग

🧁 4. बेकिंग सोडा (Baking Soda)

✔️ रासायनिक नाम:

सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

✔️ रासायनिक सूत्र:

NaHCO₃

⚗️ निर्माण (Preparation)

बेकिंग सोडा का निर्माण सोडियम क्लोराइड (NaCl) से किया जाता है (Solvay process)।

⭐ गुण (Properties)

  • सफेद पाउडर
  • हल्का क्षारीय
  • गर्म करने पर CO₂ गैस छोड़ता है

⚡ उपयोग (Uses)

🧁 बेकिंग में

केक और ब्रेड को फुलाने में (CO₂ गैस बनती है)

💊 एंटासिड

पेट की अम्लता कम करने में

🧯अग्निशामक यंत्र

Fire extinguisher में उपयोग

📊 धावन सोडा vs बेकिंग सोडा (Difference Table)

धावन सोडा और बेकिंग सोडा में अंतर
🧠 याद रखने की ट्रिक

👉 Washing Soda → Washing (कपड़े)
👉 Baking Soda → Baking (केक)

❓ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. धावन सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है?
  2. बेकिंग सोडा का उपयोग कहाँ होता है?
  3. बेकिंग सोडा को गर्म करने पर क्या बनता है?
  4. धावन सोडा का उपयोग पानी को नरम करने में कैसे होता है?

🧂5. सोडियम क्लोराइड (NaCl)

✔️ सामान्य नाम:

साधारण नमक (Common Salt) / Table salt

⭐ गुण (Properties)

  • सफेद क्रिस्टलीय ठोस
  • पानी में घुलनशील
  • स्वाद में नमकीन

⚗️ निर्माण (Preparation)

NaCl समुद्री जल के वाष्पीकरण (Evaporation) से प्राप्त किया जाता है।

⚡ उपयोग (Uses)

🍽️ 1. खाने में

भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए

🧪 2. अन्य रसायन बनाने में

NaCl से कई महत्वपूर्ण रसायन बनाए जाते हैं:

  • NaOH (सोडियम हाइड्रॉक्साइड)
  • बेकिंग सोडा (NaHCO₃)
  • वॉशिंग सोडा (Na₂CO₃)

💧 3. संरक्षक (Preservative)

खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में NaCl का उपयोग होता है ,जैसे आचार बनाने के लिए आम को काट कर नमक लगा कर धूप मे रख देते है ।

🧼6. सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH)

✔️ सामान्य नाम:

कास्टिक सोडा (Caustic Soda)

⚗️ निर्माण (Preparation)

NaOH का निर्माण NaCl के विलयन के विद्युत अपघटन (Electrolysis) से किया जाता है।

👉 इस प्रक्रिया को Chlor-Alkali Process कहते हैं।

⭐ गुण (Properties)

  • मजबूत क्षार (Strong Base)
  • सफेद ठोस
  • पानी में घुलकर गर्मी उत्पन्न करता है

⚡ उपयोग (Uses)

🧼 1. साबुन और डिटर्जेंट

साबुन बनाने में उपयोग

🧻 2. कागज उद्योग

Paper बनाने में

🧵 3. वस्त्र उद्योग

कपड़ा बनाने में

🧪 4. Degreasing Metals

धातुओं की सफाई में उपयोग

📊 NaCl vs NaOH (Difference)

NaCl vs NaOH

🧠 याद रखने की ट्रिक

👉 NaCl → खाने का नमक
👉 NaOH → Strong Base (साबुन)

❓ महत्वपूर्ण प्रश्न (Exam के लिए)

  • अम्ल क्या होते हैं?
  • pH स्केल क्या है?
  • Neutralization reaction क्या है?
  • बेकिंग सोडा के उपयोग लिखिए
  • क्षार और क्षारीय में अंतर बताइए
  • NaCl का सामान्य नाम क्या है?
  • NaOH का निर्माण कैसे होता है?
  • Chlor-alkali process क्या है?
  • NaOH का उपयोग कहाँ होता है?

🎯 निष्कर्ष (Conclusion)

इस पोस्ट में हमने Acids, Bases and Salts chapter को पूरी detail में समझा। यह chapter परीक्षा और daily life दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है , आप हिन्दी में नोट्स के pdf ऊपर दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते है 

👉 अगर आपको यह नोट्स helpful लगे, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें।

❓Frequently Asked Questions (FAQ)

1. अम्ल (Acid) क्या होता है?

अम्ल वे पदार्थ होते हैं जो पानी में घुलकर H⁺ आयन उत्पन्न करते हैं। उदाहरण: HCl, H₂SO₄।

 2. क्षार (Base) और क्षारीय (Alkali) में क्या अंतर है?

क्षार वे पदार्थ हैं जो OH⁻ आयन देते हैं, जबकि जो क्षार पानी में घुल जाते हैं उन्हें क्षारीय (Alkali) कहते हैं।

 3. pH स्केल क्या है?

pH स्केल 0 से 14 तक होती है, जो किसी पदार्थ की अम्लीय या क्षारीय प्रकृति को दर्शाती है।

  • pH < 7 → अम्लीय
  • pH = 7 → उदासीन
  • pH > 7 → क्षारीय

4. Neutralization reaction क्या होती है?

जब अम्ल और क्षार आपस में अभिक्रिया करते हैं और लवण + जल बनता है, उसे Neutralization reaction कहते हैं।

5. प्रबल और दुर्बल अम्ल में क्या अंतर है?

  • प्रबल अम्ल → पूरी तरह आयनित होते हैं (जैसे HCl)
  • दुर्बल अम्ल → आंशिक रूप से आयनित होते हैं (जैसे CH₃COOH)

6. लवण (Salt) क्या होता है?

अम्ल और क्षार की अभिक्रिया से बनने वाले पदार्थ को लवण कहते हैं।
उदाहरण: NaCl

7. बेकिंग सोडा का उपयोग क्या है?

बेकिंग सोडा (NaHCO₃) का उपयोग:

  • केक और ब्रेड बनाने में
  • सफाई में
  • एंटासिड के रूप में

8. अम्ल और धातु की अभिक्रिया में क्या बनता है?

अम्ल और धातु की अभिक्रिया से लवण और हाइड्रोजन गैस बनती है।

9. क्या सभी अम्ल बिजली का संचार करते हैं?

हाँ, जो अम्ल पानी में घुलकर आयन बनाते हैं, वे बिजली का संचार करते हैं।

10. Class 10 Acids Bases and Salts के handwritten notes कहाँ से डाउनलोड करें?

आप इस ब्लॉग में दिए गए लिंक से FREE handwritten हिंदी PDF notes डाउनलोड कर सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.